वीवीसीएमसी : प्रभाग समिति ब में पानी के लिए मचा त्राहिमाम

गैरज़िम्मेदार अधिकारियों को तत्काल पद से हटायें आयुक्त : पूर्व नगरसेवक पाटील

वसई। इन दिनों वसई-विरार शहर के नागरिक पानी की समस्या से परेशान हो रहे है। इन्ही समस्या को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) नेता व पूर्व नगरसेवक किशोर नाना पाटिल ने प्रभाग ‘ब’ के उप अभियंता को पानी की किल्लत को लेकर लिखित पत्र दिया है। पत्र में पाटिल ने कहा कि प्रभाग समिति बी अंतर्गत पिछले दो साल से लगातार जलापूर्ति बाधित हो रही है। जलापूर्ति ठप होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही आपके द्वारा एक दिन के लिए पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है। कई बार आपकी लाइनें टूट जाती हैं। लीकेज हो जाता है। बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। साल भर संबंधित कार्यालय से इस तरह के संदेश भेजकर लगातार नागरिकों को गुमराह कर रहे हैं। लगातार हो रही इस समस्या से नागरिक बहुत थक चुके हैं और कई बार नागरिकों की ओर से मोर्चा निकाले जा चुके हैं लेकिन झूठे वादे कर उन्हें गुमराह किया जा रहा है और धोखा दिया जा रहा है. नागरिकों को प्रति माह पानी की न्यूनतम राशि का भुगतान कर पूरा बिल वसूल किया जाता है। महाराष्ट्र में कई महानगरपालिका हैं। ऐसी समस्या कभी नहीं देखी गई। अन्य महानगरपालिका का उदाहरण लेकर वसई विरार शहर महानगरपालिका के नागरिकों की असुविधा कैसे दूर होगी। हमारी महानगर पालिका द्वारा नागरिकों के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया जा रहा है जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। जो अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं उन्हें तत्काल उस पद से हटाया जाए तो जिन अधिकारियों ने अब तक गलतियां की हैं उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए।

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News