जलापूर्ति – समुद्री पुल पर सीएम को विधायक ठाकुर ने लिखा था पत्र

सीएम शिंदे ने लिया संज्ञान जल्द दूर होगी समस्या, ठाकुर ने माना आभार

वसई। पालघर की यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की थी कि वर्सोवा-विरार-पालघर समुद्री पुल और वसई-विरार शहर को अतिरिक्त जलापूर्ति मिलेगी। इसके लिए बहुजन विकास अघाड़ी के संस्थापक विधायक हितेंद्र ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मांग करना सफल हुआ है। विधायक हितेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मुंबई महानगर क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण इन परियोजनाओं को तत्काल स्वीकृति देने का अनुरोध किया था. वसई-विरार के नागरिकों के लिए अतिरिक्त जलापूर्ति की मांग थी। जो कि वर्सोवा-विरार-पालघर समुद्री पुल संचार को सुगम बनाने में मदद करेगा। विधायक हितेंद्र ठाकुर ने नागरिकों की मांगों को संज्ञान में लेकर शीघ्र घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कार्यान्वयन से यात्रियों को परेशानी मुक्त परिवहन अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इन परियोजनाओं से आदिवासियों, किसानों और मछुआरों के इलाके के विकास और समृद्धि में मदद मिलेगी।

वसई-विरार शहर के बुनियादी ढांचे और शहर को अतिरिक्त पानी की आपूर्ति की पहले मांग की गई थी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने अपनी मुहर लगा दी है और जल्द ही इन कार्यों को शुरू किया जाएगा.
-क्षितिज ठाकुर
विधायक, नालासोपारा

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News