नालासोपारा। शिवसेना की 57वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख शिरीषदादा चव्हाण एवं जिला प्रमुख पंकज देशमुख के मार्गदर्शन में सोमवार 19 जून 2023 को शाम 7 बजे शिवसेना सचिव पूर्व नगरसेवक किशोर पाटिल के संपर्क कार्यालय में शिवसेना के पदाधिकारियों एवं स्वयं सहायता समूहों की नियुक्ति के संबंध में संभाग की महिलाओं के लिए मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया.
![](https://pravasisandesh.com/wp-content/uploads/2023/06/d5de77a1-fbfe-4c53-8820-6f7f6cde5503-1024x466.jpg)
इस अवसर पर प्रदीप सावंत ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे और शिवसेना पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे द्वारा दी गई शिक्षाओं के अनुसार, शिवसैनिक के रूप में समाज की सेवा करना आवश्यक है। महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से सक्रिय होकर अपने घरों का आर्थिक भार वहन करने की जरुरत है।
वस्तिस्तर महासंघ की संचालिका रुचिता विश्वास राव ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के बारे में उचित मार्गदर्शन देकर सहयोग करने का वादा किया। इस मौके पर भारती गावड़े, शाखा प्रमुख दीपक नारकर, शाखा प्रमुख अनिल सकपाल मौजूद रहे। इस सराहनीय कार्यक्रम के आयोजन हेतु उपस्थित महिलाओं ने पूर्व नगरसेवक सचिव किशोर पाटिल का समय-समय पर सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।