सेंट्रल पार्क मैदान में आयोजित होगा भव्य दहीहंडी उत्सव 2023

आयोजन की तैयारी शुरू, 2,22,222 रुपये पुरस्कार राशि

संगठन में एकता के संदेश देती दहीहंडी उत्सव : आयोजक अरुण जाधव

वसई। वसई तालुका की बहुप्रतीक्षित एवं चर्चित दहीहंडी सेंट्रल पार्क मैदान (नालासोपारा) में जन्माष्टमी पर्व पर भव्य दहीहंडी उत्सव 2023 का आयोजन बहुजन विकास आघाड़ी व युवा विकास आघाड़ी द्वारा गुरुवार, दिनांक 7 सितंबर 2023 को शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्व नगरसेवक अरुण जाधव एवं बविआ कार्यालय दत्त नगर में शुरू की जा चुकी है, जहां दही हंडी पथक द्वारा भारी प्रतिसाद मिल रहा है।

आकर्षण का केंद्र

आयोजक एवं पूर्व नगरसेवक अरुण हरिश्चंद्र जाधव ने बताया कि कोरोना से पूर्व भव्य दहीहंडी का आयोजन दो बार आयोजित किया गया था। यह तीसरी बार आयोजनकर्ताओं द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में ख़ास आकर्षण के तौर पर इंडियन आइडल (मराठी) फ़ेम श्वेता दांडेकर, आर्केस्ट्रा और लावणी का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य दहीहंडी उत्सव में विजेता टीम गोविंदा पथकों के लिए 2 लाख 22 हजार 222 रुपए का इनाम रखा गया है।

ख़ास इंतज़ाम

कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन, मनपा प्रशासन और अग्निशमन विभाग से बक़ायदा अनुमति प्राप्त की गई है। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उत्सव कि तैयारियाँ शुरू कर दी गई है। महिला पथकों के लिये सुरक्षा के ख़ास इंतज़ाम किए गये है। 

राज्यभर समेत वसई तालुका में बड़े पैमाने पर दहीहंडी का भव्य आयोजन किया जाता है। दहीहंडी उत्सव एक ऐसा पर्व है जो लक्ष्य को निर्धारित कर हमें संगठित रहने का उद्देश्य देता है। साथ ही वह हमें सदैव एक रहना, एकता में बल का बोध कराती है। एक ध्येय, संगठन और एकता के सूत्र का संदेश हमें दहीहंडी उत्सव सिखाती है। – अरुण जाधव (आयोजक-पूर्व नगरसेवक)

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News