उत्तर प्रदेश से पधारें 3 वर्तमान विधायक का सत्कार समारोह संपन्न

वसई। विश्व हिन्दू महासभा अंतर्गत हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा नालासोपारा पूर्व के दुबे मेडिकल कॉलेज के हॉल में श्री सिद्धि विनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर आचार्य पवन त्रिपाठी का तथा महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल सी.पी राधाकृष्णन के हाथों सेवानिवृत्त अध्यापक एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय को भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आबेडकर अवॉर्ड 2024 से सम्मन्नित किये जानेपर इन दोनो महानुभावों का सार्वजनिक नागरिक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। युवा वाहिनी के अमित दुबे एवं प्रदीप मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य आयोजक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के अध्यक्षा जयप्रकाश दुबे की। आचार्य पवन त्रिपाठी एवं शिवपूजन पाण्डेय को सम्मानित करने के लिए जिला देवरिया उत्तर प्रदेश के विधायक शलभमणि त्रिपाठी, देवरिया रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया, देवरिया कुशीनगर के विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह आदि मान्यवर विशेष रूप से उत्तर प्रदेश से आये थे। महामंडलेश्वर जितेंद्र महाराज कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित होकर सभी को आशीर्वाद दिए। पं. साहब लाल तिवारी प्रदेश संयोजक हिन्दु युवा वाहिनी महाराष्ट्र तथा डॉ. पियुष सुरेंद्र सिंह भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी महाराष्ट्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे ने किया। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर सिलवासा, दमन, दादरा नगर हवेली आदि स्थानों से समाज के प्रबुद्ध वर्ग सैकड़ों की संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित थे। मंचासीन पर सभी मान्यवरों ने शाल श्रीफळ पुष्पगुच्छ तथा सम्मानचिन्ह देकर उत्सवमूर्ती आचार्य धवन त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डे इनको सम्मान्नित किया। अंत में अमित दुबे ने उपस्थित सभी प्रबुध्द वर्ग के साथ उत्सवमूर्ती एवं अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया। अल्पोपहार एव जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This