ठाणे-कोंकण विभाग में भाजपा की जीत की रणनीति तैयार, मुंबई में हुई महत्वपूर्ण नियोजन बैठक!

प्रवीण पाण्डेय/मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर ठाणे-कोंकण प्रभाग के लिए एक महत्वपूर्ण नियोजन बैठक का आयोजन किया। मुंबई स्थित भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक में महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की प्रमुख उपस्थिति रही।

मजबूत आधार तैयार करने पर जोर

बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चव्हाण ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के लिए गहन मार्गदर्शन प्रदान किया। संगठनात्मक मजबूती, विधानसभा क्षेत्रवार रणनीति और पार्टी की जीत के खाके पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए ठाणे-कोंकण प्रभाग में भाजपा की जीत का मजबूत आधार तैयार करने पर जोर दिया।

मंत्री, विधायक, कार्यकारिणी रही मौजूद

इस अवसर पर राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, वन मंत्री गणेश नाईक, मंत्री नितेश राणे, सांसद नारायण राणे, भाजपा महामंत्री विक्रांत पाटील, महामंत्री माधवीताई नाईक, ठाणे प्रभागीय संगठन मंत्री हेमंत म्हात्रे, सांसद हेमंत सवरा, विधायक स्नेहा दुबे पंडित, भाजपा वसई-विरार शहर जिला अध्यक्षा प्रज्ञा पाटील, महामंत्री मनोज बारोट सहित ठाणे-कोंकण प्रभाग के सभी विधायक, सांसद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

एक महत्वपूर्ण कदम

यह बैठक ठाणे-कोकण प्रभाग में भाजपा की जीत का नया अध्याय लिखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। पार्टी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से आगामी चुनावों में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

marketmystique

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें