गौभक्त डाॅ. शंकर कुलरिया के जन्मोत्सव पर मां, संत महात्माओं और बड़ों ने दिया आशीर्वाद

मुंबई। मुम्बई स्थित पदम निवास पर देश के प्रसिद्ध इंटिरियर जगत की शख्सियत गौभक्त एवं भामाशाह डाॅ. शंकर कुलरिया को उनके 51वें जन्मोत्सव पर बधाई देने वालों का जनसैलाब उमड पडा और जगह जगह से फूलो के गुलदस्ते आने शुरू हुये। राज जांगिड ने बताया कि मुम्बई स्थित पदम निवास पर आए सभी मित्रगणो का शंकर कुलरिया ने श्रीराम व बजरंगबली के चित्र वाले उपरना पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया और दिन की शुरुआत अपनी माँ हरप्यारी देवी का आशीर्वाद लिया व अपने पिता ब्रह्मलीन गौसेवी संतश्री पदमाराम  कुलरिया की तस्वीर के आगे नतमस्तक होकर भगवान की पूजा अर्चना कर देश दुनिया में सुख शांति एवं सभी जीवों के लिए प्रार्थना की। देशभर में पदम ग्रुप ऑफ कम्पनीज से जुड़े हजारो सदस्यों ने जगह जगह बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया, जिसमें पदम कम्पनीज के मुख्यालय मुम्बई पर, हैदराबाद, बैंगलोर, चैन्नई, दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, राजस्थान में मूलवास सीलवा, जयपुर , जोधपुर, भिवाडी एवं पुणे आदि कई जगह अपनी कम्पनी के डायरेक्टर शंकर कुलरिया का हर जगह केक काटकर, गरीब असहाय, जरूरतमंदों को भोजन प्रसादी खिलाई एवं सैकड़ो गोशालाओ में गौमाता के लिए चारे व खाकले की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही सुंदरकांड के पाठ के साथ ही पटाखों की आवाज और माँ हरप्यारी देवी के हाथों सैकड़ो पदम ग्रुप के एम्पोलोई, कर्मचारियों एवं स्टाफ को अपने पुत्र शंकर के जन्मोत्सव पर उपरना पहनाकर व आशीर्वाद स्वरूप उपहार भेंट किए। जन्मोत्सव पर शंकर कुलरिया को दुनियाभर के उद्योगपतियों, व्यवसाइयों, अधिकारियों एवं राजनेताओं सहित संत महात्माओं के भी फोन व वीडियो कॉल के माध्यम से भी जन्मदिन की बधाइयों का दिनभर सिलसिला जारी रहा। जन्मोत्सव पर हुए भव्य कार्यक्रम में बहन लक्ष्मी देवी माकड़, पार्वती देवी कुलरिया, मीरा देवी कुलरिया , संतोष मिस्त्री, पदम ग्रुप ऑफ कम्पनीज के वाइस प्रेसिडेंट डिजाइन एण्ड बिल्ड पंकज कुलरिया, निशा कुलरिया, मनिषा कुलरिया एवं समाज के वक्ता प्रदीप माकड़, भाजपा नेता पुखराज सुथार पख्तारी, रतनलाल जांगिड ओस्तवाल, बजरंगलाल पाटोदीया बादणु, खेताराम डाढाला नोखा, विष्णु गेपाल भोलासर, भागीरथ लेखराव राजेडु, डूंगरमल बामणिया लोहवावट, भजन गायक रामस्वरूप जांगिड, अखिलेश जांगिड , दीपक सुथार , भगवानाराम नागल गजनेर, बजरंग मोट्यार, विकास आसदेव, अनित करल , किशन सुथार , फिल्म लेखक-निर्देशक रमेश मोदी , सुशील कुलरिया, वरिष्ठ पत्रकार राहुल पारीक, शिव गैपाल, प्रिति जसबीर सच्चर, सोनल जांगिड व फिल्म अभिनेता राज जांगिड आदि कई सैकड़ो गणमान्य लोग व समाजबंधुगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें