सुविधापूर्ण-नियोजन विभाग योजना के तहत 10 करोड़ रुपए की निधि मंजूर

नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत-विकास कार्यों को नई गति,विधायक स्नेहा दुबे पंडित का प्रयास सफल

वसई। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रभागों में मूलभूत सुविधाओं के निर्माण के लिए विधायक स्नेहा दुबे पंडित के सतत प्रयास के बाद बड़ी सफलता मिली है। महाराष्ट्र सरकार के नियोजन विभाग की ठोक तरतूद योजना के तहत ₹5 करोड़ रुपये की निधि और वैशिष्ट्यपूर्ण योजना के तहत अतिरिक्त ₹5 करोड़ रुपये की निधि वसई विधानसभा क्षेत्र के लिए मंजूर की गई है। इससे कुल ₹10 करोड़ रुपये का विकास निधि वसई विधानसभा क्षेत्र को प्राप्त हुआ है।

योजनाओं अंतर्गत कार्य
ठोक तरतूद योजना के तहत (1) गास गांव हिरवळ बंगला से रुमाव गार्डन तक सड़क और नाली बनाना – (प्रभाग समिति – ई), (2) दिनदयाळ नगर में आंतरिक सड़कें तैयार करना (प्रभाग समिति एच) (3) आनंद नगर परिसर में आंतरिक सड़कें तैयार करना (प्रभाग समिति एच) (4) गोखिवरे तालाब से लकी बिर्यानी मघावो मार्ट तक सड़क तैयार करना (प्रभाग समिति – जी) (5) जुचंद्र हॉस्पिटल से हसोबा नगर तक नाली बनाना (प्रभाग समिति – जी) कार्यों के लिए कुल 5 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। वहीं वैशिष्ट्यपूर्ण योजनाओं के तहत (1) गणनाका से गिरीज काँस तक नाली निर्माण करना (प्रभाग समिति – आय) (2) पारमार दाळी काँस से होळी डॉमनिक उभाडी तक सड़क और नाली बनाना (प्रभाग समिति आय) कार्य मंजूर हुआ है।

महायुति सरकार का आभार
इन दोनों योजनाओं के तहत मंजूर निधि से वसई क्षेत्र में सड़कें, नालियां, जलापूर्ति और अन्य मूलभूत सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। इससे नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी तथा वसई विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। निधि मंजूर करने के लिए विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का हृदय पूर्वक आभार व्यक्त किया है। महायुति सरकार का यह सकारात्मक दृष्टिकोण वसई के विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा, ऐसा विश्वास विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने व्यक्त किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें