बेमौसम बारिश से हुई क्षति के लिए तत्काल सहायता की मांग

सांसद डॉ. हेमंत सवरा ने मुख्यमंत्री-पालकमंत्री से की भेंट

पालघर। ठाणे जिलों में 26 से 20 अक्टूबर 2825 के दौरान हुई असामयिक बारिश के कारण किसानों का तैयार धान फसल पानी में डूब गया है तथा बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान हुआ है। पालघर जिले में 76 हजार हेक्टेयर धान क्षेत्र की फसल पर किसानों की आजीविका निर्भर है। इससे पहले ही प्रभावित किसानों को अपर्याप्त सहायता मिली थी, जिससे नई बारिश के कारण स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

पालघर पालकमंत्री गणेश नाईक को पत्र सौंपते हुए सांसद डॉ हेमंत सवरा और विधायक हरिश्चंद्र भोये

सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सवरा ने इस पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पालकमंत्री गणेश नाईक के समक्ष ठाणे एवं पालघर जिलों के क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का तत्काल सर्वेक्षण पंचनामा किया जाए। प्रभावित किसानों को त्वरित उदार आर्थिक सहायता दी जाए। आपदा प्रबंधन निधि से सहायता कार्य शीघ्रता से शुरू किया जाए। उक्त पत्र ईमेल करने के बाद सांसद डॉ. हेमंत सवरा ने मुख्यमंत्री एवं पालकमंत्री से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर, विधायक हरिश्चंद्र भोये की उपस्थिति में, किसानों को अधिकतम सहायता दिलाने की दृढ़ मांग की। 

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें