स्थायी समिति के पूर्व सदस्य किशोर नाना पाटील का प्रशासन से निवेदन
विरार। नालासोपारा फाटा से नालासोपारा स्टेशन तक की सड़क की प्राथमिकता से मरम्मत की जाए, ऐसी मांग वसई-विरार महापालिका स्थायी समिति के पूर्व सदस्य किशोर नाना पाटील ने की है। इस मांग का पत्र उन्होंने 29 अक्टूबर को वसई-विरार महापालिका और सार्वजनिक निर्माण विभाग को दिया है। वसई-विरार शहर को जोड़ने वाली नालासोपारा फाटा से नालासोपारा स्टेशन तक की इस प्रमुख सड़क की पिछले कुछ दिनों में अत्यंत दुर्व्यवस्था हो गई है। मरम्मत न होने से इस सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं और सड़क पर भारी धूल जमा हो गई है, इस समस्या की ओर किशोर पाटील ने पत्र के माध्यम से पालिका और सार्वजनिक निर्माण विभाग का ध्यान आकर्षित किया है। इसमें इस सड़क पर सैकड़ों वाहन अनुशासनहीन और अव्यवस्थित स्थिति में खड़े रहते हैं। ट्रैफिक पुलिस या अन्य किसी यंत्रणा का उन पर कोई नियंत्रण नहीं होता। इससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को सड़क पर आवागमन करते समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। घंटों ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। इस सड़क की दुर्दशा को देखते हुए वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का सामना करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बल्कि लगातार वाहन मरम्मत और अन्य समस्याओं के कारण अनावश्यक आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए प्राथमिकता से इस सड़क की मरम्मत करके वाहन चालकों तथा शहरवासियों को राहत दी जाए, ऐसी मांग स्थायी समिति के पूर्व सदस्य किशोर नाना पाटील की है।













