विरार में स्थानिक कामगार संघ, सर्वपक्षीय दलों का विराट मोर्चा 3 जुलाई को

प्रथम महापौर राजीव पाटील ने की अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील

विरार। वसई विधायक हितेंद्र ठाकुर, नालासोपारा विधायक क्षितिज हितेंद्र ठाकुर के निर्देशानुसार कामगार नेता और प्रथम महापौर राजीव पाटिल की अध्यक्षता में अमेय क्लासिक क्लब, यशवंत नगर, विरार पश्चिम में स्थानिक कामगार संघ के समन्यवक पूर्व युवा नगरसेवक हार्दिक राऊत द्वारा वसई विरार शहर महानगरपालिका में कार्यरत विभिन्न कामगार संघटनाओ के प्रमुख पदाधिकारियों की मीटिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर उमेश नाईक, पूर्व सभापति प्रफुल्ल साने, विभिन्न कामगार संघटनाओ के पदाधिकारी और पत्रकार उपस्थित थे। आगामी 3 जुलाई को वसई विरार महानगरपालिका में ठेका (कांट्रैक्ट) पर काम करने वाले कर्मचारियों को स्थाई करने और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए सुबह 11 बजे म्हाडा ग्राउंड, विरार (पश्चिम) से वीवीसीएमसी मुख्य कार्यालय विरार (पूर्व) तक सर्वदलीय कामगार संघटनाओं का विराट मोर्चा सिर्फ अति आवश्यक सेवा पर ऑन ड्यूटी कर्मचारियों को छोड़कर निकालने का निर्णय किया गया।

कामगार नेता और प्रथम महापौर राजीव पाटिल ने सभी सर्वपक्षीय कामगार संघटनाओं के प्रतिनिधियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर मोर्चा को सफल बनाने का आह्वाहन करने के साथ ही सभी को सोशल मीडिया से इस जानकारी को लोगों तक पहुँचाने का आग्रह किया है। पूर्व उपमहापौर उमेश नाईक और पूर्व सभापति प्रफुल्ल साने और अन्य मान्यवरों ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को संबोधित किया। स्थानिक कामगार संघ, राष्ट्रवादी कामगार जनरल यूनियन और विभिन्न कामगार संघटनाओं के प्रमुख पदाधिकारियों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर मोर्चा को सफल बनाने का विश्वास दिलाया। स्थानिक कामगार संघ के समन्यवक और पूर्व नगरसेवक हार्दिक राऊत ने उपस्थित मान्यवरो का आभार प्रकट किया।

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News