- नियंत्रण में स्थिति, अफवाहों पर न करें विश्वास : बोलिंज पुलिस
विरार। रामनवमी के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा के दौरान अंडे फेंके जाने से रविवार रात विरार में पैदा हुआ तनाव अब शांत हो गया है। इस मामले में बोलिंज पुलिस ने इलाके के 15 सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। इसके बाद 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस
रविवार शाम को रामनवमी के अवसर पर विरार में सकल हिंदू समाज द्वारा एक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सर्वेश्वर मंदिर चिखल डोंगरी से पिंपलेश्वर मंदिर ग्लोबल सिटी तक बाइक रैली का आयोजन किया गया। इसमें 150 दोपहिया वाहन, रथ और 2 टेम्पो थे। इस तीर्थयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा की शुरुआत चिखलडोंगरी से हुई. रात करीब आठ बजे जब यात्रा एकता पार्क के पास से गुजर रहा था तो एक अज्ञात व्यक्ति ने अंडे फेंके। इससे काफी हलचल मच गई। बोलिंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।
अफवाहों पर न करें विश्वास
बोलिंज पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक (क्राइम) प्रकाश सावंत ने कहा कि जब यह यात्रा ग्लोबल सिटी में पिंपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आई तब एक इमारत से अंडे फेंके गए। शोभायात्रा में शामिल 3 से 4 बाइक सवार मुख्य यात्रा से बाहर निकलकर एक बगल वाली गली से आ रहे थे तभी अज्ञात ने उनपर अंडे फेंक धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने के मामले में बोलिंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है, किसी भी अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील बोलिंज पुलिस ने नागरिकों से की है।
Post Views: 97