नालासोपारा में बविआ का ‘गड्ढों की दीवाली’: टूटी सड़कों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

दियों से सजेगा गड्ढा, आज शाम 5 बजे शुरू होगा आंदोलन

नालासोपारा। शहर की टूटी-फूटी सड़कों और गड्ढों से तंग नागरिकों ने गुरुवार शाम को एक अनोखे अंदाज में अपना गुस्सा जाहिर किया। बहुजन विकास आघाड़ी के तत्वावधान में ‘गड्ढों की दीवाली’ आंदोलन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के मुख्य रास्तों पर बने गड्ढों पर रंगोली सजाकर दीये जलाए गए। यह प्रदर्शन न केवल प्रशासन की लापरवाही पर चोट करता है, बल्कि दीपावली के पावन पर्व से प्रेरित होकर सड़कों की ‘अंधेरी’ स्थिति को रोशन करने का संदेश भी देता है।

आंदोलन की अवधारणा पूर्व सभापति नीलेश दामोदर देशमुख की है, जिन्होंने शहरवासियों की दैनिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इसकी शुरुआत की। तुलिंज स्थित मुख्य रोड पर मथुरा डेवलपर ऑफिस के सामने शाम ठीक 5 बजे यह आंदोलन शुरू होगा। गड्ढों को रंग-बिरंगी रंगोली से सजाकर उनमें दीये प्रज्वलित किए जाएंगे, ताकि महानगरपालिका (मनपा) प्रशासन की नजर इन ‘खतरनाक गड्ढों की जाल’ पर पड़े।

नीलेश दामोदर देशमुख ने कहा “शहर की सड़कें गड्ढों से भरी पड़ी हैं, जो हर रोज दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं। हम दीये जलाकर नहीं, बल्कि इन गड्ढों को भरकर ही सच्ची दीवाली मना सकते हैं। मनपा प्रशासन से मांग है कि तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करे, वरना आंदोलन तेज होगा। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन शहर के अन्य इलाकों में भी होगा। वसई विरार में गड्ढों की समस्या लंबे समय से जानी-पहचानी है। हाल के महीनों में संपूर्ण क्षेत्रों में  मुख्य सड़कें इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि वाहन चालक रोज जोखिम में सांस ले रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें