कंटेनर का टायर फटने से हादसा, एक की मौत, चार घायल

वसई। मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोपारा फाटा इलाके में कल रात एक भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। कल रात करीब 10 बजे गुजरात से मुंबई की ओर जा रहे एक कंटेनर का टायर सोपारा फाटा ब्रिज की शुरुआत के पास फट गया। टायर फटने के कारण कंटेनर अनियंत्रित होकर मुंबई से गुजरात जाने वाली लेन पर पलट गया। इस दौरान कंटेनर सर्विस रोड पर चल रही दो कारों के ऊपर जा गिरा। इस दुर्घटना में 35 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंटेनर चालक सहित चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेल्हार पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए प्रयास कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें