क्षेत्र के लिए 4 करोड़ रुपए की विकास निधि मंजूर, पर्यटन-सामाजिक सुविधाओं को मिलेगा नया बल
प्रवीण पाण्डेय/वसई। वसई तालुका के सर्वांगीण विकास के लिए अथक प्रयासरत संघर्षकन्या विधायक स्नेहा दुबे पंडित की सतत पहल का फल मिला है। राज्य सरकार ने वसई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 4 करोड़ रुपये की निधि मंजूर की है। इस राशि से पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण, सड़कें, समाज मंदिर, शौचालय, पेवर ब्लॉक्स, रैंप, प्रतीक्षालय और अन्य सामाजिक सुविधाओं का निर्माण होगा। यह मंजूरी वसई के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।प्रादेशिक पर्यटन विकास योजना 2025-26 के तहत 2 करोड़
वसई के समुद्र तटों को आकर्षक बनाने, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय रोजगार सृजन के उद्देश्य से निम्नलिखित कार्यों को हरी झंडी मिली है:
1. ग्रामपंचायत अर्नाला के वटार में समुद्र तट पर रैंप निर्माण।
2. अर्नाला समुद्र तट पर विसर्जन घाट, प्रतीक्षालय एवं शौचालय।
3. ग्रामपंचायत कळंब के राजोडी चार रास्ता से भट्टेवाडी टर्फ तक सड़क।
4. कळंब में विसर्जन घाट निर्माण।
5. कळंब समुद्र तट पर वाहन तल, प्रतीक्षालय एवं शौचालय।
6. कळंब समुद्र तट पर रैंप।
7. कळंब के भुईगांव में उतरता धक्का से ब्रम्हेश्वर मंदिर तक सड़क। इन कार्यों से वसई का पर्यटन क्षेत्र नया स्वरूप प्राप्त करेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सामाजिक विकास योजना 2025-26 के तहत 2 करोड़ रुपये मंजूर
समाज के सभी वर्गों की मूलभूत सुविधाओं और सामाजिक इमारतों के निर्माण के लिए मंजूर कार्य:
1. ग्रामपंचायत सत्पाळा के भीमनगर में समाज मंदिर एवं रंगमंच।
2. सत्पाळा में आर.सी.सी. गटर।
3. ग्रामपंचायत रानगांव के पंचशील नगर में शौचालय।
4. रानगांव के पंचशील नगर एवं पाटीलवाडी में पेवर ब्लॉक्स।
5. कळंब की बस्ती में पेवर ब्लॉक्स, सड़क एवं संरक्षक दीवार।
6. ग्रामपंचायत पोमण के मोरी सम्राटनगर में समाज मंदिर, शौचालय, सड़कें एवं पेवर ब्लॉक्स।
7. चंद्रपाडा सीमा में श्मशान भूमि से बुद्ध विहार तक सड़क।
8. प्रभाग समिति – आय के वसई सिद्धार्थ नगर में बुद्ध स्मारक पर शेड एवं आंबेडकर शेड नवीनीकरण।
9. उमेळा साकाई नगर २ में एकवीरा मंदिर से हेमंत घाट तक सड़क।
10. प्रभाग समिति – डी में बुद्ध विहार के सामने समाज मंदिर।
11. संत जलाराम बापू नगर में शौचालय।
12. प्रभाग समिति – ई के आगाशी आंबेडकर नगर में सड़क।
ये कार्य वसई के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक, धार्मिक और आधारभूत विकास को गति देंगे।














