2624वां भगवान महावीर जन्म कल्याणक 10 अप्रैल को

8 अप्रैल से प्रारम्भ होगा तीन दिवसीय महोत्सव, दो दर्जन से अधिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

बाड़मेर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, अहिंसा के अवतार श्री महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक देश और दुनिया भर में 10 अप्रैल को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिस कड़ी में थार नगरी बाड़मेर में जैन श्रीसंघ, बाड़मेर एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में 08 अप्रैल से तीन दिवसीय भव्य व विराट जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन होगा। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के संयोजक किशनलाल वडेरा ने कहा कि जन जन को अहिंसा व करुणा का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष में 8 अप्रैल से तीन दिवसीय भव्य व विराट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वडेरा ने कहा कि महोत्सव समिति में वीरचन्द वडेरा, चम्पालाल बोथरा व दिनेश बोहरा को सह-संयोजक मनोनीत किया गया। महोत्सव की भव्य बनाने को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है। वहीं 10 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा के आयोजन के लिए मदनलाल बोथरा को शोभायात्रा संयोजक मनोनीत किया गया है। सह-संयोजक वीरचन्द वडेरा ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में दो दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित होंगें। जिसमें विशाल शोभायात्रा, सेठ मोतीशा जीवनी नाटक मंचन, सांस्कृतिक संध्या सहित कई कार्यक्रम विशेष आकर्षण के केन्द्र में रहेंगें। वहीं परिण्डा अभियान, गौसेवा, जल कुण्डी अभियान सहित कई जीव दया से जुड़े कार्यक्रम भी सम्पन्न होंगें।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें