तरहठी में रामनवमी निमित्त निकली भव्य शोभायात्रा

मुंगरा बादशाहपुर। राम नवमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन सुभाष नगर से तरहठी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर तक किया गया। समदरिया सेवा समिति, किल्हापुर एवं तमाम हिंदू जनमानस द्वारा आयोजित इस विशाल शोभायात्रा में भारी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए मुंगरा बादशाहपुर के एसएचओ विनोद मिश्रा, अपने दल बल के उपस्थित रहे।


इस यात्रा में अमित कुमार दुबे संस्थापक सचिव समदरिया सेवा समिति के साथ ही डॉ.अर्चना शुक्ला क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा भाजपा काशी क्षेत्र, विशंभरनाथ दुबे प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख काशी प्रांत, पूर्व शिक्षक कमलाकांत पांडेय, महेंद्र पांडेय भिखारीपुर, एड. चंद्रेश गुप्ता ग्राम प्रधान तरहठी, पूर्व बीडीसी विद्याधर शुक्ला, मुकेश पटेल मंडल अध्यक्ष, भरत तिवारी मंडल महामंत्री, बृजेश तिवारी मंडल उपाध्यक्ष, रोहित सिंह जिला सहसंयोजक बजरंग दल, ललित पांडे मिलन केंद्र प्रमुख, चंद्रप्रकाश तिवारी ज़िला गौरक्षा प्रमुख, रामकिंकर पांडेय जिला पंचायत सदस्य, कृष्णकांत शुक्ला, बृजेश शुक्ला, राजेश पांडे, अंकित पांडे, शाश्वत पांडे, रमेश चंद पांडे, सुभाष तिवारी, रंजन पांडे, चंदन पांडे, विजय पांडे, मनोज दुबे, राजन मिश्रा, अरुण शांडिल्य, नरेश यादव, राजेंद्र यादव, पंडित यादव, कृपाशंकर यादव, वीरेंद्र कुमार यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, बाबू यादव, गब्बर यादव, गब्बर सिंह, प्रमोद मौर्या, बालकृष्ण मिश्रा, अमित शुक्ला, मनीष शुक्ला, एड एसपी पांडेय (मदन), शीतल पांडे फतेहपुर, विपिन पांडे, अनुपम द्विवेदी, अजय शंकर दुबे, आर्यन दुबे, ओम दुबे, नैतिक दुबे, सुधांशु दुबे, रामजी दुबे, राकेश दुबे, राजू दुबे, पंकज दुबे पूर्व महामंत्री छात्र संघ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, नितेश पांडे, ऋषभ तिवारी, दिव्यांश, आदर्श दुबे, रुद्रा आदि की प्रमुख उपस्थिति रही।



राममय हुआ इलाका

इस शोभायात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम, लखन, सीता माता और बजरंग बली की रथ सवार आकर्षक झांकी और डीजे पर बज रही रामधुन की वजह से पूरा इलाका राममय हो गया। इसके साथ ही पारंपरिक परिधान में भगवा ध्वज लिए चल रहे घुड सवार, जय श्रीराम का जयकारा लगाते 500 के करीब युवा और तलवार भांजते कार्यकर्ताओं को देखते ही बन रहा था।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें