गृहमंत्री अमित शाह से मिले दिल्ली भाजयुमो प्रवक्ता अभिषेक दुबे

नई दिल्ली। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा, दिल्ली के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक दुबे ने गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।
यूपी के जौनपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक दुबे ने इस  मुलाकात के दौरान प्रयागराज महाकुंभ 2025 का एक विशेष स्मृति-चित्र गृह मंत्री को भेंट किया। इस यादगार तस्वीर में अमित शाह अपने परिवार सहित संगम पर पूजन एवं स्नान करते हुए दिख रहे हैं। यह भेंट महाकुंभ के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाने वाली एक भावपूर्ण अवसर था। भेंटवार्ता के दौरान अभिषेक दुबे और गृह मंत्री के बीच केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों एवं दिल्ली में भाजपा सरकार के पहले 100 दिन के राज काज पर विस्तृत चर्चा हुई। दुबे ने दिल्ली में युवाओं की सक्रिय भूमिका, संगठनात्मक मजबूती और जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना की।  भाजपा संगठन के युवा नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व के बीच मजबूत संवाद का एक उदाहरण पेश करती इस मुलाकात में गृह मंत्री को ये स्मृति चिन्ह भेंट करते अभिषेक दुबे नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें