ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन का कजरी महोत्सव 24 अगस्त को, तैयारियों को लेकर हुई मीटिंग

मुंबई। ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा रविवार 10 अगस्त को वरिष्ठ वाचनालाय न्यूगोल्डन नेस्ट फेज भायंदर पूर्व में संगठन की मीटिंग बहुत ही सुंदर और सकारात्मक ढंग से संपन्न हुई , जिसमें  आगामी 24 अगस्त को मुंबई में होने वालेबकजरी महोत्सव को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
मीटिंग में सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार विमर्श करके हुए कजरी महोत्सव को सफल बनाने की बात कही और सभी ने मिलकर सहमति जाहिर करते हुए एक स्वर में कहा कि इस आयोजन को ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा भव्य रूप से संपन्न किया जाएगा। मीटिंग में एडवोकेट राहुल उपाध्याय को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर प्रेम कुमार तिवारी का भी मार्गदर्शन मिला। संस्था के राष्ट्रीय सचिव बाबूलाल शर्मा के नेतृत्व में हुई इस मीटिंग में फाउंडेशन के तमाम राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा, कोषाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, कार्यध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय, उपाध्यक्ष इंद्रमणि शुक्ला, प्रभारी  मुकेश तिवारी, सलाहकार जय प्रकाश झा, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राहुल उपाध्याय, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष निशा तिवारी, सचिव कविता पांडेय, प्रभारी चंद्रिका त्रिपाठी, महासचिव नंदनी तिवारी एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय आदि मौजूद रही। सभी ने 24 अगस्त को होने जा रहे कजरी महोत्सव को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें