विधायक स्नेहा दुबे पंडित की अगुवाई में महावितरण बैठक, विरार-वसई में 10 बड़ी योजनाओं को गति

वसई। वसई विधानसभा क्षेत्र की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने बिजली आपूर्ति की समस्याओं को जड़ से समाप्त करने के लिए महावितरण (MSEDCL) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 को अपने जनसंपर्क कार्यालय, वसई पश्चिम में महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में क्षेत्रीय शिकायतों, अपर्याप्त क्षमता से उत्पन्न बाधाओं और औद्योगिक-अावासीय क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर गहन चर्चा हुई, जिससे विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जगी।

उच्चस्तरीय भागीदारी और मुद्दों पर फोकस
बैठक में कल्याण जोन के मुख्य अभियंता चंद्रमणी मिश्रा, वसई परिमंडल अधीक्षक अभियंता संजय खंदारे, वसई विभाग कार्यकारी अभियंता प्रवीण सुटे, विरार विभाग कार्यकारी अभियंता उमेश लेले तथा वसई पश्चिम, वसई पूर्व और नालासोपारा पश्चिम के अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता उपस्थित रहे। पूर्व बैठक के निर्देशों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा के साथ लंबित विकास कार्यों, मरम्मत और तकनीकी बाधाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति-योजनाएं   
1. विरार औद्योगिक क्षेत्र में बिजली बाधा: MIDC परियोजना के तहत ₹135.12 करोड़ का DPR कॉर्पोरेट कार्यालय को भेजा गया; स्वीकृति मिलते ही 3-4 महीनों में कार्य शुरू। 
2. नारिंगी स्विचिंग स्टेशन एवं आगाशी आपूर्ति: ₹7.20 करोड़ का DPR प्रस्तुत; स्वीकृति पर आगाशी में बड़े पैमाने पर स्थिरता। 
3. अर्नाळा किला एवं गांव टावर लाइन मरम्मत: ₹1.82 करोड़ का DPR भेजा गया; आपूर्ति अधिक सक्षम बनेगी। 
4. आगाशी (पुरापाडा) सुधार: RDSS योजना के तहत 6 किमी पुराने कंडक्टर बदले, शेष शीघ्र पूर्ण। 
5. कमान औद्योगिक क्षेत्र: 22 केवी पॉमन फीडर का द्विभाजन कर विश्वसनीय आपूर्ति। 
6. वसई में कंडक्टर परिवर्तन: RDSS के तहत 8-10 किमी पुराने LT कंडक्टरों की जगह नया बंच्ड कंडक्टर। 
7. DTC खराबी समस्या: 15 वर्ष पुराने ओवरलोडेड DTC को उच्च क्षमता वाले से बदलने के आदेश; NVVY योजना के तहत चरणबद्ध। 
8. जनप्रतिनिधि प्रस्तावित कार्य: DPDC योजना के तहत निधि के लिए जिला नियोजन से समन्वय के निर्देश। 
9. वटार एवं उमराळे क्षेत्र: 22 केवी फीडर्स के मध्य लिंकलाइन से आपातकालीन स्थिरता। 
10. MHADA स्विचिंग स्टेशन: VVMC फीडर से लिंकलाइन पूर्ण, शीघ्र कार्यान्वयन। 

विधायक का संकल्प-अधिकारियों की प्रतिबद्धता 
बैठक के समापन पर विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कहा, “वसई-विरार के नागरिकों एवं उद्योगों को अखंड, विश्वसनीय बिजली मेरी प्राथमिकता है। महावितरण सभी परियोजनाएं समयबद्ध पूर्ण करे।” अधिकारियों ने निर्देशों का स्वागत कर त्वरित समाधान की गारंटी दी। सकारात्मक माहौल में संपन्न बैठक से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था मजबूत होने की आशा बंधी।

Leave a Comment

और पढ़ें

marketmystique

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें