मोदी के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाएगी नई टीम: जिला संयोजक अमित सिंह राठौड़
प्रवीण पाण्डेय/वसई। भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रकोष्ठ जिला वसई–विरार में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटील के मार्गदर्शन एवं जिला संयोजक अमित सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित की गई है। इस टीम में अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
घोषित सूची के अनुसार
शक्ति सिंह शेखावत, विशाल जोशी, मोहनलाल कुमावत और प्रदीप कुमार वैष्णव को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, राज पुरोहित (बाबू हेमसिंह), राजकुमार जैन, फ़ुख़राज पटेल, हरीश देवराज रावल, सुमित राजेश जैन, देवराज चौधरी, कृष्णलाल चौधरी, चुन्नीलाल कुमावत, राजू राय मोदी और दिनेश कुमार चौधरी को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं
भारतीय जनता पार्टी वसई–विरार जिला अध्यक्ष द्वारा जारी इस नियुक्ति पत्र पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को सराहा।
इस अवसर पर जिला संयोजक अमित सिंह राठौड़ ने कहा कि “यह नई टीम पार्टी के मूल सिद्धांतों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। संगठन विस्तार और जनसेवा के हर क्षेत्र में यह टीम मजबूत योगदान देगी।”














