पालघर में धूमधाम से शुरू हुआ सांसद खेल महोत्सव

फिट इंडिया अभियान को मिलेगी गति, खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम!

पालघर। ‘खेलो इंडिया, फिट इंडिया’ के मंत्र को साकार करने के लिए पालघर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव की भव्य शुरुआत हो गई है। विकसित भारत के सपने को साकार करने वाली ‘फिट युवा’ शक्ति को मजबूत बनाने वाला यह महोत्सव युवाओं में छिपी खेल प्रतिभा को निखारने का शानदार मंच साबित होगा। सांसद के नेतृत्व में आयोजित इस ‘युवा शक्ति महोत्सव’ में पालघर जिले के कई युवा, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उत्साह के साथ भाग लेंगे, जो पूरे क्षेत्र में खेल की लहर पैदा कर देगा।

आयोजन का केंद्र आर्यन हाई स्कूल ग्राउंड
प्रतियोगिता आज रविवार (2 नवंबर) से गुरुवार (6 नवंबर) तक चलेगी, जिसमें विभिन्न खेलों में जोरदार मुकाबले देखने को मिलेंगे। उद्घाटन समारोह कल सोमवार (3 नवंबर) सुबह 8:30 बजे होगा, जबकि समापन और पुरस्कार वितरण 6 नवंबर को शाम 7 बजे धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। आयोजन का केंद्र रहेगा आर्यन हाई स्कूल ग्राउंड, पालघर, जहां खेलप्रेमी, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे।

भव्य उद्घाटन-विदाई में दिग्गजों की मौजूदगी
महोत्सव का उद्घाटन करेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण जो युवाओं को प्रेरित करने के लिए विशेष संदेश देंगे। वहीं, विदाई समारोह में मुख्य अतिथि गणेश नाइक, महाराष्ट्र के वन मंत्री व पालघर जिले के पालकमंत्री होंगे। अन्य प्रमुख अतिथियों में प्रज्ञा पाटिल (भाजपा वसई-विरार जिला अध्यक्ष), भरत राजपूत (भाजपा पालघर जिला अध्यक्ष) के अलावा विधायक हरिश्चंद्र भोये (विक्रमगढ़), राजन नाईक (नालासोपारा), स्नेहा दुबे पंडित (वसई) तथा वरिष्ठ भाजपा नेता बाबाजी काठोले शामिल होंगे। इन गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से कार्यक्रम को नई ऊंचाई मिलेगी।

पालघर लोकसभा सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सावरा ने इस अवसर पर कहा, “यह महोत्सव न केवल खेल का उत्सव है, बल्कि विकसित भारत के लिए फिट युवाओं की नींव रखने का संकल्प भी है। पालघर के सभी खेलप्रेमी, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से अनुरोध है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘फिट इंडिया’ विजन को यहां साकार करते हुए हम युवा शक्ति को नई दिशा देंगे।”

Leave a Comment

और पढ़ें

marketmystique

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें