वसई-विरार। शहर की सुरक्षा और व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वसई-विरार शहर महानगरपालिका लगातार अवैध निर्माण करार प्रहार करते हुए आएं दिन बुलडोजर चला रही है। वीवीसीएमसी आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी के सख्त निर्देशों पर गठित विशेष दलों ने मात्र 4 दिनों (30 अक्टूबर से 3 नवंबर 202 2025) में कुल 67,710 वर्ग फुट अनधिकृत और अत्यधिक जोखिमपूर्ण निर्माणों को जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई प्रभागवार चल रही है, जिसमें हर प्रभाग के लिए 1 वरिष्ठ लिपिक और 4 कनिष्ठ अभियंताओं की टीम तैनात की गई है। अतिरिक्त आयुक्त (उत्तर एवं दक्षिण) और उपायुक्त के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है।
प्रभागवार कार्रवाई
-प्रभाग समिति बी: तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र में यशवंत हाइट्स (फेरीवाला कार्रवाई), नीलकंठ अपार्टमेंट बी विंग और मोरेगांव तालाब के पास जोखिमपूर्ण एवं अन्य कुल 3,600 वर्ग फुट साफ!
-प्रभाग समिति सी: रशीद कंपाउंड, गोकुलवाडा, वनोठा पाडा और जिवदानी कृपा चाल (जी+1) में कुल 17,400 वर्ग फुट ध्वस्त!
-प्रभाग समिति ई: महेश्वरी अपार्टमेंट (जी+4) अलकापुरी, गणपती गल्ली और नालासोपारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र कुल 10,260 वर्ग फुट हटाया!
– प्रभाग समिति एफ: रिचर्ड कंपाउंड, अवधूत आश्रम के सामने और सोपारा फाटा पर जारी मुहिम। कुल 4,900 वर्ग फुट पर कार्रवाई!
-प्रभाग समिति जी: पाटील पाडा, चिंचोटी, बापाणे ब्रिज से मालजीपाडा तक और जुचंद्र क्षेत्र में एक्शन। कुल 20,600 वर्ग फुट ध्वस्त!
-प्रभाग समिति आय: रमेदी चर्च के पास जोखिमपूर्ण शेड हटाए। कुल 1,050 वर्ग फुट!
-विशेष नियोजन प्राधिकरण विभाग: मौजे टोकरे और खैरपाडा में कार्रवाई। कुल 9,900 वर्ग फुट साफ!













