समस्याओं का समाधान : विराट नगर में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

बविआ की जनसेवा, क्षेत्रवासियों की लंबी समय से मांग, हार्दिक राऊत ने दी जानकारी



विरार। बहुजन विकास आघाड़ी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर, प्रथम महापौर राजीव पाटील, पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर, संगठक सचिव अजीव पाटील और पूर्व सभापति पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में विरार पश्चिम के विराट नगर विभाग स्थित पुरुषोत्तम पारेख मार्ग की बहुप्रतीक्षित मरम्मत का कार्य आज दिनांक 10 नवंबर 2025 से शुरू हो गया।



सभी रहें मौजूद
कार्यक्रम में स्थानीय पूर्व नगरसेवक हनुमंत कावळे और अजय संघवी ने सक्रिय भूमिका निभाई। विभिन्न मित्र मंडलों के पदाधिकारी, ॐ श्री साई मित्र मंडल के अध्यक्ष रवि मर्कटी, विराट मित्र मंडल व विराट फाउंडेशन के सदस्य संदीप डुरे पाटील और रविंद्र गायकवाड सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मरम्मत कार्य की शुरुआत होते ही स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

जनसेवा की प्रतिबद्धता
यह जानकारी पूर्व नगरसेवक हार्दिक राऊत ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान लिए गए क्षण चित्रों में नेताओं और नागरिकों का उत्साह साफ झलक रहा है। बहुजन विकास आघाड़ी के इस प्रयास से विराट नगर के निवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिली, जो दैनिक जीवन को आसान बनाएगी। क्षेत्र में विकास कार्यों की यह श्रृंखला बविआ की जनसेवा की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

marketmystique

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें