मुंबई पुलिस उपायुक्त डॉ सुधाकर पठारे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

मुंबई। वरिष्ठ पुलिस उपायुक्त डॉ सुधाकर पठारे की आज तेलंगाना के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
सुधाकर रिफ्रेशमेंट प्रशिक्षण के लिए गए हुए थे। आज तेलंगाना, सारीसालम नगर स्थित कॉरनेल के पास जब वो अपने रिश्तेदार भागवत खोड़के के साथ कार से जा रहे थे, उसी समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना के दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और उनकी मृत्यु हो गई।
नगर कुरनूल के पुलिस अधीक्षक वैभव गायकवाड़ ने घटना की जानकारी दी है।
पुलिस उपायुक्त डॉ पठारे की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे ने कहा कि, “डॉ पठारे की इस आकस्मिक दुर्घटना से मुंबई पुलिस को बहुत दुख हुआ है। पुलिस उपायुक्त डॉ पठारे काम के प्रति पूरी तरह समर्पित अधिकारी थे। पोर्ट जोन में कानून व्यवस्था बनाए रखने की उनकी कोशिश और अपने काम के प्रति उनका समर्पण अप्रतिम था। हम उनके परिवार, मित्रों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनको शांति मिले।”

Leave a Comment

और पढ़ें

marketmystique

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें