रचनात्मक और विकासशील है उत्तर भारतीय समाज: संतोष आरएन सिंह

उभासं बोरीवली शाखा के नए अध्यक्ष बने मुकेश मिश्रा

मुंबई। उत्तर भारतीय समाज हमेशा से रचनात्मक और विकासशील समाज रहा है। मुंबई के सर्वांगीण विकास में उत्तर भारतीय समाज का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। बोरीवली पूर्व के तिरुपति सभागृह में आयोजित उत्तर भारतीय संघ, मुंबई की बोरीवली शाखा के पुनर्गठन तथा होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग को संगठित करना और उनके आत्म सम्मान की रक्षा करना उत्तर भारतीय संघ का दायित्व है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष डॉ किशोर सिंह, उपाध्यक्ष अछैवर तिवारी, महामंत्री देवेंद्र तिवारी, उत्तर भारतीय संघ के कोषाध्यक्ष अजय सिंह, केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ शिवश्याम तिवारी समेत बड़ी संख्या में संघ के ट्रस्टी और सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर सर्वसम्मति से मुकेश मिश्रा को बोरीवली शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस कार्यक्रम में मुकेश मिश्रा के पिता व्यवसायी रमाकांत मिश्रा ने संघ को ढाई लाख रूपए का विशेष योगदान देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन संघ के पूर्व शाखा अध्यक्ष हेमंत पांडे ने किया। इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित लोगों में डॉ हृदय नारायण मिश्रा, पूर्व नगरसेवक विद्यार्थी सिंह, श्रीकांत पांडे, इंद्रमणि दुबे, दहिसर शाखा के अध्यक्ष एड जयशंकर पांडे, मुकुंद शर्मा, रामकृपाल शर्मा, मनोज चतुर्वेदी, सतीश मिश्र, नागेंद्र मिश्रा, मानिकचंद यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा, सुरेंद्र पांडे आदि का समावेश रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें