JITO उड़ान 2025 : महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाने हेतु उत्सव, ऊर्जा और उद्यमिता को समर्पित Festive Fiesta 3.0 का आयोजन

मुंबई। JITO Ghatkopar Ladies Wing द्वारा प्रस्तुत Festive Fiesta 3.0  ‘उड़ान’, भव्य महिला सशक्तिकरण प्रदर्शनी का आयोजन 12 अगस्त मंगलवार को भाटियावाड़ी, घाटकोपर (पूर्व) में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा। इस प्रदर्शनी में 75 से अधिक महिला उद्यमियों को मंच प्रदान किया जा रहा है, जहाँ वे अपने हस्तनिर्मित उत्पाद, परिधान, फूड आइटम्स, गिफ्टिंग हैम्पर्स, सजावट और कलाकृतियों को प्रस्तुत करेंगी। राखी, कजरी तीज और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र यह आयोजन परंपरा, प्रकृति और प्रगति को एक साथ जोड़ता है।
उड़ान की संयोजिका ज्योति मुणोत ने बताया कि ‘उड़ान’ केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिलाओं की उड़ान का प्रतीक है, जहाँ हर महिला अपने सपनों को आकार और अपनी पहचान को विस्तार देती है। हमारा उद्देश्य है कि घरों से निकलकर महिलाएँ आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएँ। साथ ही इस आयोजन को विशेष रूप से आकर्षण बनाने हेतु रचनात्मक व मनोरंजन गतिविधियाँ, लकी ड्रॉ, मेहंदी, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य कई प्रकार की गतिविधियों का समावेश किया गया है।
JITO चेयरपर्सन शर्मीला तातेड एवं JITO सेक्रेट्री संगीता कोठारी ने सभी को इस आयोजन में सपरिवार आमंत्रित करते हुए कहा है कि यह आयोजन न केवल खरीदारी का अवसर है बल्कि एक सांस्कृतिक उत्सव है, जहाँ हर महिला की उड़ान को देखा और सराहा जा सकता है। उड़ान, एक ऐसा आयोजन जो सिर्फ खरीदारी का अवसर नहीं, बल्कि महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए रचा गया उत्सव है। इस बार यह आयोजन सिर्फ फैशन या खरीदारी तक सीमित नहीं है। यह झलक है स्त्रीत्व की, जो बरगद की तरह स्थिर है, नदियों की तरह बहती है, और वसंत की तरह रंगों से भरपूर है।
मुख्य प्रायोजक ख्यालीलाल तातेड एवं सह प्रायोजक व JITO चेयरमैन महेन्द्र चोरड़िया ने कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि JITO Ladies Wing का यह प्रयास न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक मिलन भी है, जहाँ हर उम्र, हर पृष्ठभूमि की महिलाएँ एक मंच पर आकर “घर से बाजार तक” की यात्रा पूरी करती हैं। हम कह सकते हैं कि हर स्त्री अपने भीतर एक आसमान संजोए है और उड़ान उसी का उत्सव है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें