लड्डू गोपालजी एवं भगवान जगन्नाथजी का पुष्पाभिषेक एवं महाप्रसाद आयोजित

विधायक नरेंद्र मेहता और बिहार महिला आयोग अध्यक्षा अप्सरा मिश्रा का अभिनंदन

मुंबई। भाजपा मीरा भायंदर बिहार प्रकोष्ठ की ओर से लड्डू गोपालजी एवं भगवान जगन्नाथजी के पुष्पाभिषेक एवं धार्मिक भक्ति संगीत का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भजन, भक्ति, अतिथि सत्कार  एवं महाप्रसाद वितरण हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता उपस्थित रहे। उन्होनें बिहारवासियों को एकजुट रहने का आह्वाहन करते हुए, बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में बिहार से आई राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा अप्सरा मिश्रा का स्वागत किया गया। उनके संबोधन ने उपस्थित जनसमूह में नई ऊर्जा का संचार कर दिया। कार्यक्रम की सफलता में भाजपा बिहार प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र संयोजक एड. नितीश वर्मा का नेतृत्व और पूजा चौधरी, रश्मि मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा तथा राजेश मिश्रा और उनकी टीम का सराहनीय प्रयास रहा। इस अवसर पर साधना झा तथा  शशिकांत झा ने सुमधुर भजनो से उपस्थित जन समूह को भावविभोर कर दियाI कार्यक्रम में बिहार समाज की अच्छी उपस्थिति रही। इस अवसर पर 145 विधानसभा के चुनाव प्रमुख एड रवि व्यास एवं स्थानीय भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही अन्य गणमान्य अतिथियों में राजीव प्रियदर्शी, फूल सिंह, नवीन सिंह, दीपिका राय तथा नीतू पुर्बे आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की सफलता में विशेष सहयोग देने वाले राकेश सिंह राणा, तारकेश्वर पांडेय, नितेश सिंह, संतोष सिंह, दयानंद झा एवं पूरे बिहारी समाज का आयोजकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

marketmystique

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें