नालासोपारा। हारे का सहारा खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नालासोपारा पश्चिम स्थित तानिया बैंक्वेट हॉल में भक्तिमय माहौल बनेगा। उत्तर भारतीय सामाजिक सेवा संस्था (रजि.) की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में श्याम भक्तों के लिए भजन संध्या और महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजक हरिओम श्रीवास्तव ने सभी भक्तों को सपरिवार शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया है।
कार्यक्रम की शुरुआत 1 नवंबर 2025 को शाम 5:00 बजे से होगी और प्रभु इच्छा तक चलेगी। मुख्य आकर्षण रहेगा भजन गायक अमन पांडे (वरदान) का प्रदर्शन, जिन्हें पालघर के कन्हैया मित्तल जी के नाम से भी जाना जाता है। “श्याम नाम में ताकत बड़ी, श्याम भजले घड़ी दो घड़ी” जैसे भजनों से भक्तों का मन मोहा जाएगा। महाप्रसाद का वितरण रात 8:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा, जिसमें सभी भक्तों को शामिल होने का अवसर मिलेगा।
आयोजक हरिओम श्रीवास्तव (अध्यक्ष: उत्तर भारतीय सामाजिक सेवा संस्था; युवा उपाध्यक्ष – वार्ड नं. 15, बहुजन विकास आघाडी) ने अपील की है कि यह आयोजन श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। सह-आयोजक प्रवीण बा. भोंसले ने भी सभी से पधारने का आग्रह किया है। (रिपोर्ट : प्रवीण पाण्डेय)













