विरार पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर लगाई दौड़, दिया रन फॉर यूनिटी का संदेश

विरार। विरार में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के तहत विरार पुलिस स्टेशन ने “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया। सुबह 7:30 बजे मनवेलपाडा जिल्हा परिषद शाळा से शुरू हुई 5 किलोमीटर की दौड़ साईराज बिल्डिंग, स्वामी समर्थ केंद्र होते हुए मनवेलपाडा तलाव पर समाप्त हुई।



कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी, समाजसेवी, महिला दक्षता कमिटी, पुलिस स्टाफ और पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक के मार्गदर्शन में उप आयुक्त सुहास बावचे, सहायक आयुक्त बजरंग देसाई और वरिष्ठ निरीक्षक एल. एम. तुरे ने आयोजन की देखरेख की। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

यह दौड़ राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक बनी। नागरिकों ने पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन देशभक्ति को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम राष्ट्रगान और एकता संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें