अपनी विरासत को सहेजें: लखावत
बागोड़ा। निकटवर्ती नादिया गांव में रविवार को नादिया महोत्सव 2025 के दूसरे दिन मुरारदान स्मृति सेवा संस्थान को ओर से निर्मित मातृभक्त मुरारदान स्टेडियम स्मारक और उद्यान का आई श्री कंकू केशर मां के सानिध्य में सरपंच हिंगलाज एम नांदिया के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ।
इस अवसर पर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि हमें अपनी विरासत को सहेज कर उसका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी सांस्कृतिक परंपराओं से वाकिफ हो सके। उन्होंने मातृभक्त मुरार दान चारण से जुड़े संस्मरण भी सुनाए।

अखिल भारतीय चारण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीडी देवल ने कहा कि सामाजिक समरसता का ये अनूठा मेला हमारी परंपराओं को समृद्ध करेगा। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन हर ग्राम पंचायत पर होने चाहिए ताकि हमारी भावी पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहे। जालौर सांसद लुंबा राम चौधरी ने मातृभक्त मुरारदान स्मृति सेवा संस्थान को तारीफ करते हुए कहा ऐसे आयोजन से आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता का भाव बढ़ेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कहा सभी पारंपरिक त्योहारों को एक साथ एक स्थल पर मनाएं जाना एक अनूठा उदाहरण है पूर्व सांसद देवजी एम पटेल ने मातृभक्त मुरार दान चारण के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जिला प्रमुख राजेश राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि संस्था ये कार्य बहुत ही सराहनीय है। भीनमाल पूर्व विधायक पूरा राम ने मुरार दान चारण के व्यक्तित्व से सीख लेते हुए समाज सेवा का कार्य करना चाहिए। रानीवाड़ा पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने कहा कि समय समय पर हमे ऐसे सामाजिक सरोकार के आयोजन करते रहने चाहिए। जनसंघ के पूर्व जालौर जिला अध्यक्ष हरिशंकर राजपुरोहित ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण संस्कृति के पुनरुथान में नींव का पत्थर साबित होगी। संस्था के अध्यक्ष और नादिया सरपंच हिंगलाज एम चारण ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर आई श्री कंकू केसर मां का सानिध्य रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन हिंगलाज चारण मनस्वी ने किया। इससे पहले करणी माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री मुरारदान स्मृति सेवा संस्थान की ओर से सभी अतिथियों का सम्मान किया और उन्हें अभिनन्दन पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय लंगा कलाकार फकीरा खान की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। साथ केसरी कॉलेज बागोड़ा सहित गांव के सरकारी ओर गैर सरकारी स्कूलों को ओर से भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।

इस अवसर पर गांव की प्रतिभाओं ओर भामाशाहों को अतिथियों ने नादिया गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया गया। श्री मुरारदान स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष और नादिया सरपंच हिंगलाज एम चारण ने बताया कि सामाजिक समरसता और सद्भावना को बढाने और हमारी रीति रिवाज को अक्षुण्ण रखने हेतु नादिया महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सामूहिक रूप से रक्षाबंधन ओर कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। इससे पहले शनिवार को गांव में ठाकुर जी को शोभा यात्रा का आयोजन किया गया । साथ ही स्टेडियम में कबड्डी, चम्मच दौड़, काव्य पाठ, नृत्य गायन सहित कई प्रतियोगियों का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे गांव के प्रतिभागियों ने भाग लिया।













